फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल की मौत

दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल की मौत

Sun, 08 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल की मौत
दोमाना। दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक प्रकाश सिंह (70) तारूचक्क घो मन्हासां का रहने वाला था।
विज्ञापन

26 मई को एक जमीन से गुजरने के मुद्दे पर तारूचक्क में दो पक्षों के बीच तकरार हो गई थी। उसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और तेज धार हथियार चले थे। इसमें दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप में घायल हो गए थे। दोनों ओर से पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। इस बीच एक पक्ष के घायल कमल कुमार (60) ने 16 जून को जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरे पक्ष के प्रकाश सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही प्रकाश सिंह को अस्पताल से घर भेज दिया था। शुक्रवार को उसकी तबियत दोबारा खराब होने के कारण उसे फिर जीएमसी में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उसकी जीएमसी में मौत हो गई। दोमाना पुलिस की ओर से दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रकाश सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed