फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दम घुटने से एक की मौत

दम घुटने से एक की मौत

विज्ञापन
दम घुटने से एक की मौत
अरनिया। क्षेत्र के गांव करेयाल खुर्द में एक वृद्ध की दम घुटने से मौत हो गई। उसकी पहचान बाबू राम (72) पुत्र दया राम निवासी करेयाल खुर्द के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने बताया कि जब कमरे का दरवाजा तोड़ कर खोला गया तो पूरा कमरा धुएं से भरा था। कुछ देर बाद जब अंदर से धुआं कम हुआ तो दरवाजे के पास ही बाबू राम मृत पड़े मिले। उनके कपड़ों सहित पूरे मुंह पर कालिख लगी पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाबू राम अकेला ही रात को अपने कमरे में सोया था। परिवार के अन्य सदस्य कहीं गए थे। काफी पुकारे जाने पर कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो कमरे को तोड़ा गया तो पूरा कमरा धुएं से भरा मिला। उनके कमरे के साथ वाले एक कमरे में फ्रिज रखी थी। जो पूरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज में शॉर्ट होने से लगी आग लग गई और फ्रिज का कंप्रेशर फटा होगा तो धमाके से बाबू राम की नींद खुली और जैसे ही फ्रिज वाले कमरे का उन्होंने दरवाजा खोला होगा तो उसी समय अंदर से निकलने वाले धुएं ने उनको अपनी चपेट में लिया होगा और बेहोश होकर वहीं गिर गए, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके। हालांकि जिस प्रकार से वह अपने कमरे के दरवाजे से मात्र तीन चार फीट की दूरी पर मिले हैं इससे यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने आप को बचाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया होगा लेकिन धुएं के कारण वह दरवाजा खोलने में असफल रहे और वही बेहोश होकर गिर गए, जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

----
लोगों को कैसे लगा पता
इसी गांव में रात के समय एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जिसके संस्कार के लिए गांव में चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। जब मोहल्ले के कुछ लोग बाबू राम के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाना शुरू किया, मगर देर दरवाजा नहीं खुला तो उनको संदेह हुआ और साथ ही अलग घरों में रह रहे उनके अन्य भाइयों को बुलाया गया। मृतक बाबू राम पूर्व सैनिक थे और वो अकेले ही अपने घर में सोए थे जबकि परिवार के सदस्या कहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed