फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   17 सालों से सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनने का इंतजार

17 सालों से सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनने का इंतजार

Sun, 02 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
17 सालों से सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनने का इंतजार
जम्मू। रियासत पुलिस में तैनात कई सब इंस्पेक्टर डेढ़ दशक से प्रमोशन के इंतजार में हैं। अब तो इनका थानेदार बनने का चाव भी एक तरह से खत्म हो गया है। महकमे की तरफ से प्रमोशन को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2002 में रियासत पुलिस के 75 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए गए थे। लेकिन आज तक इन अफसरों की प्रमोशन नहीं हुई। अमूमन दस साल की सर्विस के बाद सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बना दिया जाता है। मौजूदा समय में 2002 बैच के 75 सब इंस्पेक्टरों में से कुछ को ही इस समय थानों में एसएचओ लगाया गया है। बाकी के पुलिस लाइन या अन्य स्थानों पर तैनात हैं। कुछ सब इंस्पेक्टरों ने कहा कि 17 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। अब तो थानेदारी करने का शौक भी खत्म हो गया है। कई बार अपने ऊपर के अधिकारियों को इसके बारे बता चुके हैं, लेकिन कोई भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। 2002 के बाद जितने भी बैच आए हैं, उनमें से किसी सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर नहीं बनाया गया है। गृह विभाग में भी इसे लेकर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन


कोशिश की जा रही
राज्य पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद का कहना है कि इस मामले में हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही सब इंस्पेक्टरों की भर्ती हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed