{"_id":"6047df668ebc3ed91322251b","slug":"crime-theft-jammu-news-two-arrested-jammu-city-news-jmu2309395132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सात तोले गहने गिरवी रखे महिला सहित दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सात तोले गहने गिरवी रखे महिला सहित दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। पलौड़ा में बीते दिनों महिला कांस्टेबल के क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिला सहित दो शातिरों को दोमाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। शातिरों ने चोरी किए गहने एक फाइनांस कंपनी की ब्रांच में गिरवी रख दिए थे।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को बीएसएफ बटालियन-98 की कांस्टेबल प्रियंका शर्मा निवासी हीरानगर (कठुआ) के पलौड़ा कैंप स्थित क्वार्टर में चोरी हुई थी। प्रियंका ने दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके क्वार्टर से सात तोले सोने के गहने और पांच हजार नकदी चोरी हुई है। चोर पांच तोला सोने का मंगलसूत्र दो तोले की चेन सहित नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने छानबीन कर महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपियों की पहचान पवनीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी चट्ठा सतवारी और बलविंदर कौर पत्नी कुलवंत सिंह (मृतक) निवासी बाबा अजीत सिंह नगर (जम्मू) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पवनीत ने स्वीकार किया कि चोरी में उसकी रिश्तेदार बलविंदर कौर ने उसका साथ दिया। उसने चोरी के गहनों को जम्मू की एक फाइनांस कंपनी की ब्रांच में गिरवी रख दिया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनका अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने का भी खुलासा हो सकता है।