फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

एक माह में 131 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
crime
सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। नए वर्ष में आज तक पुलिस ने केवल घगवाल में ही पशु तस्करी के 17 प्रयास नाकाम कर 131 मवेशियों को मुक्त कराया है। हालांकि तस्करों को भी हिरासत में लिया है। उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है। पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहन आज भी थानों में खडे़ हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पशु तस्करी के मामलों में अधिकतर तस्कर फरार हो जाते हैं। इक्का-दुक्का तस्कर ही पुलिस की गिरफ्त में आते हैं। पशु तस्करी के अधिकतर मामले घगवाल थाने में आ रहे हैं। घगवाल के टपियाल में हाईवे पर लगाए नाके में तैनात जवानों ने बताया कि हाईवे पर चलने चाले प्रत्येक वाहनों की जांच कर पाना मुश्किल होता है। फिर भी वह सारी रात जांच में जुटे रहते हैं। जब वह वाहन को रुकने का इशारा करते हैं तो पशु तस्कर वाहन भगाने लगते हैं। पीछा करने पर कुछ दूरी पर वह वाहन छोड़ कर भाग निकलते हैं। कई बार पशु तस्कर पुलिस पर भी हमला बोल देते हैं। वे वाहन में पत्थर भी रखते हैं। नाम नहीं छपने पर एक जवान ने बताया कि अदालती कानून कमजोर होने पर पशु तस्करों को शीघ्र जमानत मिल जाती है। जुर्माना भी काफी कम रखा होता है। पशु तस्करी के कानून सख्त होने चाहिए। तस्करों को सजा दी जानी चाहिए। आज भी घगवाल पुलिस थाना में 300 पशु हैं। जिनके चारे के लिए भी पुलिस के जवान ही मेहनत कर रहे हैं। कुछ सामाजिक कार्यकर्ता मवेशियों के लिए चारा भेज देते हैं। अधिकतर पुलिस के अधिकारी व जवान ही चारे का प्रबंध करते हैं।
विज्ञापन

------
क्या कहते हैं अधिकारी
घगवाल थाने में ही एक जनवरी से छह फरवरी तक पशु तस्करी के 17 प्रयास नाकाम किए गए हैं। इस दौरान 131 मवेशी मुक्त कराए हैं। जिन्हें थाने में ही रखा गया है। आज तक कुल 300 मवेशी थाना में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप राज, थाना प्रभारी, घगवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed