फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

23 लीटर लाहन नष्ट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
सांबा। जिले में शराब की अवैध रूप से बिक्री के खिलाफ अभियान के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाड़ी ब्राह्मणा के निहालकी क्षेत्र स्थित कारखाने के अंदर 23 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। एसएसपी के अनुसार एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस टीम ने निहालकी स्थित गुल्ला फैक्ट्री में छापा मारा और तीन व्यक्तियों को देसी शराब का बनाते पकड़ा गया। आरोपी व्यक्तियों की पहचान कमलेश बिन निवासी कुसुमबहल सपुरा, बिहार, बालू बिन निवासी झांगी दिवलदारिया, बिहार, मुकेश बिन बचिया भीगा, बिहार के रूप में हुई। सभी वर्तमान में गुला फैक्ट्री निहालकी, बाड़ी ब्राह्मणा में रहते हैं। लगभग 23 लीटर तैयार लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। लगभग 150 से 180 लीटर देसी शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। इसके अलावा अवैध रूप से देसी शराब के बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तन के साथ लगभग तीन लीटर अवैध देसी शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed