फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

मीरां साहिब में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
crime
मीरां साहिब। कई दिनों से उपजिले के कई गांव में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने पर लोगों में अफवाहों का दौर चल रहा है। मीरां साहिब में भी बच्चा चोर गिरोह की सक्रिय होने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

मीरां साहिब ब्लॉक के गांव कृष्णा नगर में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति के गांव में पहुंचने पर लोगों के गेट के अंदर जाने के लिए बाहर से आवाजें लगाते हुए पाया। एक महिला के गेट खोलने पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों का वैरीफिकेशन करने के लिए आया है, और गेट के भीतर जाने का प्रयास करने लगा। महिला घर में अकेली थी। उसके दो छोटे बच्चे साथ थे। उसने अंदर आने से मना कर दिया। बाद में वह व्यक्ति चला गया। उक्त महिला ने इस बारे में आसपास के पड़ोसियों को जानकारी दी। बताया कि उस व्यक्ति ने काले रंग की कपड़े पहने थे। वह किसी प्रकार गेट के भीतर आने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय पंच रुचि डोगरा ने कहा कि गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाल थाने में देकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इसी प्रकार की एक घटना गत दिनों गांव प्रलाह में घटी थी। दोपहर में गुज्जर समुदाय के दो बच्चे सड़क किनारे खेल रहे थे। बाइक पर आए दो अज्ञात लोग इन दोनों बच्चों को उठाकर ले गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा देखे जाने पर पर थोड़ी दूरी पर बच्चों छोड़कर भाग निकले थे। इन बच्चों को बाइक से उतारे जाने पर एक व्यक्ति ने इसकी पुष्टि भी की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्षेत्र में बच्चा चोरी करने की कोई वारदात नहीं घटी है। अफवाहों के मध्य पुलिस अपनी ओर से नजर रखे हुए है। अगर कोई इस प्रकार की वारदात घटती है तो पुलिस चौकी, थाने में तत्काल जानकारी दें।
-सुरिंदर सिंह, एसडीपीओ, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed