फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर खड़ी की गई गाड़ी तोड़फोड़ की

विज्ञापन
crime
कार का मालिक सुनीत कुमार व अन्या क्षतिग्रस्त कार दिखाते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव गनडली में बुधवार की रात घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में गाड़ी के मालिक सुनीत कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गनडली ने अरनिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने अल्टो कार घर के बाहर खड़ा की थी। लगभग आधी रात को अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ में उन्होंने पत्थर तथा लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। गाड़ी के मालिक के अनुसार आरोपी गाड़ी में रखी नकदी तथा अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

वहीं जानकारी मिलने पर सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि पंचायत में इस तरह की वारदात बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों को किसी बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जो लोग भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई पंचायत का माहौल खराब न करे। सरपंच ने कहा कि घटना के बाद परिजन सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की वारदात ािं सकती हैं। पूर्व सरपंच तिलक राज भगत, पंच सत्या देवी आदि ने भी घटना की जानकारी हासिल की और कहा कि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों को पंचायत में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed