फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर जमीनी विवाद के चलते खेतों में पानी लगाते समय तेजधार हथियारों से हमला हमले से घायल बुजुर्ग को बेहतर

विज्ञापन
crime
धारदार हथियार हमले में घायल बुजुर्ग उप​जिला अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव लसवाडा में शुक्रवार को खेत में पानी लगा रहे एक बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। बताया जाता है कि यह हमला भूमि विवाद के चलते किया गया है। हमले में बुजुर्ग दो हाथ और पैर जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव लसवाडा निवासी वैशाखी राम (90) पुत्र संतराम का गांव के पंच राकेश से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह वह खेत में पानी लगा रहे थे। इस दौरान पंच राकेश, शेरू रमन और अन्य लोग खेत पर पहुंचे और वैशाखी राम पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। उन्होंने इतनी बेरहमी से वार किए कि बुजुर्ग की दोनों बाजू और टांगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय बुजुर्ग खेत में अकेला था। जब इसकी जानकारी उसके छोटे पोतो को मिली, तो वह दादा को बचाने के लिए खेत की तरफ दौड़ा, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। वह किसी तरह अपने घायल दादा को गांव में करीब एक घंटा सड़क पर जख्मी हालत में रहने के बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस में दी। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का एक पोता उन्हें घायल अवस्था में उप जिला अस्पताल ले आया था। इसके बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग का इलाज शुरू कर दिया, परंतु उसकी गंभीर हालत को देखने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, उनमें गांव का एक पंच जिसका नाम राकेश है और शेरू रमन पुत्र राम दिता और कुछ लोग इस हमले में शामिल थे। पुलिस ने सभी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। बिश्नाह क्षेत्र में 90 वर्षीय बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने की पहली वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed