फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जमीनी विवाद को लेकर शव की वदसलुकी

विज्ञापन
crime
रवि कुमार उर्फ विक्की को पकड पुलिस ले जाते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुुरा। कसबे के चौहाला कोठे गांव के निवासी एक व्यक्ति का शव उसके पुश्तैनी घर ले जाने पर हंगामा हो गया। परिवार में भूमि विवाद के बीच इस घटना से दोनों पक्षों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने कहा कि शव को भीतर ले जाने पर शव के साथ बदसलूकी की गई। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार इस घटना में रवि कुमार घायल हुआ है, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शव के साथ आए परिजनों पर जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव चौहाला कोठे के निवासी कर्णजीत सिंह उर्फ सोनू की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। सोनू के परिजनों ने आरोप लगाया कि शव जब पैतृक गांव के पुश्तैनी घर में लाया गया तो उसके सगे भाई रवि कुमार ने शव घर के भीतर नहीं ले जाने दिया। मृतक की मां सराफो देवी, बहन पूजा देवी सहित अन्य रिश्तेदारों ने पंचायत के प्रतिनिधियों के कहने पर भी जब शव भीतर ले जाना चाहा तो घर में रह रहे मृतक के भाई ने शव से दुर्व्यवहार किया। मौके पर पहुंची पुलिस हंगामे के बीच से घर में रह रहे दंपती को साथ ले गई। देर शाम पुलिस ने शव लेकर आए लोगों पर जबरन घर में घुसने और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

---
आरएस पुरा थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने कहा कि परिवार में जमीन विवाद है। मंगलवार की घटना के बाद प्रारंभिक जांच कर पूजा मोटन, केवल, राजेश, रजनी, सरफो देवी और काला पर रवि कुमार और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed