फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची

विज्ञापन
crime
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के गांव निहालपुर सिंबल में कुछ किसान परिवारों और एक स्कूल प्रबंधन के बीच चल रहे भूमि विवाद मामले में सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने जमीन की पैमाइश की। ताकि मामले को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

राजस्व अधिकारियों ने बताया कि विवाद सुलझाने के मकसद से भूमि की पैमाइश की गई है। उसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार, पटवारी तथा अन्य अधिकारी शामिल थे। उन्होंने जमीन से निकलने वाले पुराने रास्तों का रिकॉर्ड खंगाला। खासकर रेलवे पटरी की भूमि को लेकर जांच की। मौके पर मौजूद किसान सुरेंद्र पाल, जोगिंदर लाल तथा विमल कुमार आदि ने कहा कि गांव के किसान परिवार कई साल से इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। अब स्कूल प्रबंधन की तरफ से उक्त भूमि को विवादित बताकर किसानों को परेशान किया जाता है। उन्हें दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां से तीन रास्ते निकलते थे और हम चाहते हैं कि इन तीनों रास्तों की जमीन की निशानदेही होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजस्व विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अब राजस्व विभाग की टीम उनकी जमीन की पैमाइश करने पहुंची है। उम्मीद जगी है कि उनके साथ जरूर इंसाफ होगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आज जमीन की पैमाइश की है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। उनके अनुसार यहां से निकलने वाले पुराने रास्तों की जमीन की निशानदेही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह विवाद लंबे समय से चलता रहा है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की निशानदेही कर ली है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द रिपोर्ट पर फैसला आएगा और सभी को इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed