फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

सफाई कर्मचारियों से हाथपाई पर जताया विरोध

विज्ञापन
crime
कस्वे के वजार में सेनेटरी सुपरवाइजर के साथ हाथपाई करने मार्ग वंद करने पर एसडीपीओ जानकारी देते हु? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। मुख्य स्टैंड के बाहर वीरवार को एक दुकानदार द्वारा नगर पालिका के सेनेटरी सुपरवाइजर के साथ हाथापाई व गाली गलौच की गई। इससे गुस्साएं सफाई कर्मचारियों सहित नगर पालिका कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग को बंद कर रोष जताया। रोष जता रहे कर्मचारियों ने मांग की कि दुकानदार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ शब्बीर खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को शांत कराते हुए उक्त दुकानदार को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो अक्तूबर को उपराज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर मुख्य मार्ग पर सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में सेनेटरी सुपरवाइजर दर्शन चौधरी के नेतृत्व में बस स्टैंड के बाहर सफाई कराई जा रही थी। इस दौरान सेनेटरी सुपरवाइजर द्वारा एक दुकानदार को उसकी दुकान के सामने लगे सामान को हटाने के लिए कहा गया। आरोप है कि दुकानदार ने इसको लेकर सेनेटरी सुपरवाइजर पर हमला कर दिया और उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इस सभी को देखकर मौके पर सफाई कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग को बंद कर दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी आरंभ कर दी। उन्होंने मांग की कि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर एसडीपीओ शब्बीर खान ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

-----
उन्होंने अपनी ओर से लिखित शिकायत थाने में दुकानदार अजय कुमार उर्फ बंटी व उसके भाई के खिलाफ दी है। उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र, कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका
------
इस संबंध में लिखित में शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-शब्बीर खान, एसडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed