फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

पत्रकारवार्ता कर सरपंचो को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की

विज्ञापन
crime
गंडली पंचायत के सरपंच पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करने पर पत्रकार - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव और गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी पर गत दिवस गांव स्लैड़ में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस वारदात की पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन दर्शन सिंह, देवराज शर्मा, सरदार हरजिंदर सिंह आदि ने कहा कि पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी पर कुछ लोगों ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। बताया कि इस हमले में सरपंच को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के जानकारी मुहैया कराने पर उन्हें उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमले के मुख्य आरोपी बंटी तथा उसके कुछ साथियों द्वारा सरपंच की कार रोककर हमला किया गया। इसकी रिपोर्ट पुलिस स्टेशन अरिनया में दर्ज कराई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर एक सरपंच सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरपंचों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए तथा जो लोग इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ पीएसए लगाना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि वह सरपंचों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाएं और जो लोग सरपंचों पर हमले कर रहे हैं उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए। अगर जनप्रतिनिधियों पर इसी प्रकार हमले होते रहे तो फिर पंचायती राज कैसे चल पाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed