{"_id":"5d7aa6ab8ebc3e013371bcc5","slug":"crime-rspura-news-jmu193062136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन से हाथापाई और बवाल करने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन से हाथापाई और बवाल करने पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। चकरोई और बड़ियाल ब्राह्मणा ग्रिड स्टेशन पर बिजली कटौती के चलते प्रदर्शन और लाइनमैन से हाथापाई करने पर विभाग ने मामले दर्ज करवाए हैं।
जानकारी के अनुसार चकरोई गांव में बुधवार रात बिजली कटौती होने पर पूर्व सरपंच केके भगत, पंच सुशील कुमार व ग्रामीणों ने ग्रिड स्टेशन में बिजली की आपूर्ति नहीं होने प्रदर्शन किया। इस कारण वहां पर तैनात कर्मी कुलदीप राज निवासी चकरोई ने पूर्व सरपंच व पंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। आरएस पुरा पुलिस ने कारवाई शुरू कर दी है। इस बारे में पूर्व सरपंच केके भगत ने बताया अघोषित कटौती होने पर ग्रिड स्टेशन में जाकर जानकारी प्राप्त कर समस्या का समाधान करवाने गया था। इस दौरान वहां पर तैनात लाइनमैन ने दुर्व्यवहार भी किया। इस बारे में वीरवार एसडीएम जगदीश व एसडीपीओ सौरभ पराशर अवगत करवा दिया है।
उधर, सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ियाल ब्राह्मणा के ग्रिड स्टेशन में आघोषित कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों की वहां पर तैना कर्मी से हाथापाई हुई और वहां पर नियुक्त सीआरपीए का जवान कर्मी बीचबचाव करते समय घायल हुआ है। बाद में कर्मी कुलदीप राज निवासी बिश्नाह ने विभाग के उच्चधिकारियों को सूचित करते हुए आरएस पुरा पुलिस थाने में बाबू राम पुत्र हंसराज निवासी बेगा, बिंदू पुत्र करतार सिंह निवासी फत्तेपुर सलारिया सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।