फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime

नशीली दवा सहित पकडे़ जाने पर मेडिकल स्टोर सीज

विज्ञापन
crime
नशीली दवा सहित पकडे़ जाने पर मेडिकल स्टोर सीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। गांव बग्गामढ़ में पुष्पा मेडिकल स्टोर पर गैर कानूनी तौर पर नशीली दवाइयां पकडे़ जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के साथ मेडिकल स्टोर सीज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को उक्त मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से नशीली दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने पर स्टोर से 700 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड बरामद हुआ। इस पर स्टोर चला रहे अरविंद कुमार व प्रवीण कुमार निवासी बग्गामोड़ को हिरासत में ले लिया गया और मेडिकल स्टोर सीज कर दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआइआर 139/ 2019 धारा 8/21/ 22/ 29 एनडीपीएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

----
न्यूज - 2
पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने कई गांव का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने रविवार को सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने गुलाबगढ़, लाईया, बेगा, बेरा, फतेहपुर ब्राह्मणा, शामका आदि का दौरा करने पर विशेष कर किसानों को धान लगाए जाने के लिए आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीमावर्ती ग्रामीणों ने नहरी पानी उपलब्ध नहीं होने व अघोषित बिजली कटौती के चलते फसल नहीं लगा पाने पर जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों की दिक्कतों के बारे में राज्यपाल सत्य पाल मलिक को ज्ञापन सौंप कर समाधान कराया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed