{"_id":"67df27723cacc5b3ce00186d","slug":"crime-news-srinagar-news-c-10-jam1005-572081-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनंतनाग में लश्कर के हैंडलर के अवैध निर्मित घर को गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनंतनाग में लश्कर के हैंडलर के अवैध निर्मित घर को गिराया
विज्ञापन
जेसीबी से आतंकी के घर को गिराती पुलिस टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादी हैंडलर के अवैध रूप से निर्मित घर को ध्वस्त कर दिया।
एसएसपी डॉ. जीवीएन संदीप ने बताया कि एक निर्णायक अभियान में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय में रेखा हसनपोरा में घर और चबूतरे को गिराकर राज्य भूमि को पुनः प्राप्त किया है। सरकारी संपत्ति पर हारून राशिद गनी ने कब्जा किया था, जो लश्कर से जुड़ा आतंकी हैंडलर है।
एसएसपी ने बताया कि 2018 से पाकिस्तान से सक्रिय गनी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस आतंकी मददगारों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जारी रखेगी।