फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: जेलों में बंद आतंकियों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन पर जेलों में बंद आतंकियों को सिम कार्ड मुहैया कराने और तस्करी के आरोप हैं। गिरफ्तार आरोपी अनंतनाग के दावूदपोरा, श्रीनगर के कमरवारी, नथपोरा, कालोसा, बांदीपोरा और कुर्सू पटशाहीबाग के बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी केंद्रीय जेलों में बंद आतंकियों व नशा तस्करों को सिम पहुंचाते थे। सीआईके ने पहले केंद्रीय जेल में छापा मारा था, जिसमें यह बात सामने आई। सिम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जाता था। प्रवक्ता ने कहा, इस मामले में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के पॉइंट ऑफ सेल व वेंडरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस दौरान और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed