फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news, SI suspended

Jammu News: मुगल रोड पर सरकारी वाहन से रील बनाते एसआई ट्रैफिक का वीडियो वायरल, सस्पेंड

विज्ञापन
crime news, SI suspended
मुगल रोड पर सरकारी गाड़ी के गलत इस्तेमाल के लिए ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर सस्पेंडफ़ोटो स् - फोटो : samvad
- आरोपी को ट्रैफिक पुलिस लाइंस रूरल जम्मू में रिपोर्ट करने का निर्देश
विज्ञापन

- डीएसपी ट्रैफिक राजोेरी-पुंछ को सौंपी कमान, नए अधिकारी की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मुगल रोड पर सरकारी वाहन से रील बनाने सब इंस्पेक्टर (एसआई) गुल शेराज सेक्टर ऑफिसर (ट्रैफिक) का वीडियो वायरल हुआ है। सरकारी वाहन का गलत इस्तेमाल करने पर एसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसमें अधिकारी चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकला हुआ दिख रहा है। गाड़ी खतरनाक तरीके से पीर की गली के पास फिसलन भरी और बर्फ से ढकी मुगल रोड पर चल रही है। एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू फारूक कैसर मलिक ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच डीएसपी ट्रैफिक राजोेरी-पुंछ को सौंपी गई है। सस्पेंड अधिकारी को तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक पुलिस लाइंस रूरल जम्मू में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सस्पेंशन के बाद एएसआई अनिल कुमार को मुगल रोड पर एसओ (ट्रैफिक) तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस : एसएसपी
एसएसपी ने दोहराया कि मोटर वाहन अधिनियम या ट्रैफिक सुरक्षा नियमों के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस है। चाहे वह आम नागरिकों की ओर से हो या खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ओर से। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सार्वजनिक सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना की काफी आलोचना की जा रही है। इससे सुरक्षा व पेशेवर आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed