फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: एटीएम डेबिट कार्ड बदलकर ले उड़े 40 हजाऱ

Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 02 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime news
मीरा साहिब। कस्बे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम से दो युवक रुपये निकलवाने के लिए आए व्यक्ति का एटीएम डेबिट कार्ड बदल कर 40,000 रुपये ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित परसोत्तम कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर से रुपये निकालने के लिए एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। जब वह रुपये निकाल रहे थे तभी दो युवक वहां आए और जल्दी रुपये निकलवाने में सहायता करने के बहाने उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद रुपये नहीं मिले। वह बैरंग लौट गए लेकिन घर जाकर मोबाइल फोन देखा तो उसमें 40,000 रुपये निकालने का संदेश मिला था। वह दोबारा एटीएम पर पहुंचे तो आरोपी वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि वह दो युवक थे। भीतर खड़े युवक ने एटीएम कार्ड बदला और वह दूसरे युवक को कार्ड देकर बाहर चला गया। उसने दूसरा एटीएम कार्ड परसोत्तम को दे दिया। रुपये निकालते समय उनका पिन देखकर आरोपियों ने अवैध तरीके से रुपये निकाल लिए।
इस आधार पर मीरा साहिब पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। उसने पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed