{"_id":"69e3fa1b93e841145501f6a8","slug":"crime-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101602-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 11 वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 11 वाहन बरामद
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेपुलिस की तरफ से बरामद किये गये चोरी के मोटरसाइकिल। संवाद
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अखनूर थाने में 13 अप्रैल को दर्ज हुई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। अखनूर थाने में दर्ज बइक चोरी की एफआईआर में पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया है। ज्यौड़ियां-अखनूर बेल्ट में सक्रिय अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार विभिन्न स्थानों से चोरी हुई 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खौड़ की पंचायत मट्टू के गांव दत्याल निवासी अशोक कुमार ने 13 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बाइक (जेके02बीई-8530) को ज्यौड़ियां में पशु अस्पताल के पास से चोरी किया गया था।
पुलिस ने ज्यौड़ियां के जड़ पुल के पास नाका लगाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ज्यौड़ियां के सितडेयाला निवासी विशाल सिंह उर्फ लब्बी के रूप में दी। निरंतर पूछताछ से उसके साथियों के साथ वाहन चोरी में शामिल होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने एक अन्य आरोपी गौरव सिंह उर्फ चिप्पू को गिरफ्तार किया। सितडेयाला के पास और डिग्री कॉलेज ज्यौड़ियां के पास छिपाई गई चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।अभियुक्तों की निशानदेही पर शिकायतकर्ता अशोक कुमार की बाइक भी बरामद कर ली गई। जांच से पता चला कि आरोपी जम्मू और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
-- -- -
नशे के लिए वाहन चोरी
कर बेच देते थे आरोपी
आरोपी नशे की लत के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए वाहनों को औने-पौने दाम पर बेच दिया करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर, पल्सर, सीटी-100, पैशन प्रो, एक्ससीडी और सीबीजेड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने एक अन्य साथी विशाल सिंह उर्फ रेंचो का नाम भी उगला है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और अतिरिक्त चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए जांच जारी है।