फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: राजोरी में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
crime news
राजोरी। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी को उसके कथित रिश्तेदारों ने बेहोशी की हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

किशोरी को एक पति-पत्नी ने जीएमसी में भर्ती कराया था। भर्ती करते समय उन्होंने दावा किया था कि वह उनकी बहन है, लेकिन किशोरी की अस्पताल में मौत के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। पति-पत्नी ने पहले डाॅक्टरों को बताया कि किशोरी ने शायद गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि एक युवक उसे गुरदन क्षेत्र में ले आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राजोरी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed