{"_id":"68a2428a474989cbd604e73a","slug":"crime-news-rspura-news-c-10-1-jmu1041-688667-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मोमो खा रहे युवक पर टोके से हमला, कलाई की हड्डी कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मोमो खा रहे युवक पर टोके से हमला, कलाई की हड्डी कटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे के सबसे व्यस्त चौक चुंगी पर मोमो खा रहे युवक पर तीन युवकों ने तेजधार हथियार (टोके) से हमला कर कलाई की हड्डी काट दी। अरनिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शुभम सैनी पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड 10 रविवार देर शाम अरनिया चुंगी चौक पर दुकान के बाहर मोमो खा रहा था। मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने टोके से शुभम पर हमला कर दिया। इससे शुभम की कलाई की हड्डी कट गई। शुभम जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागा। हमलावर भी पीछे भागे। शुभम के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शुभम के बयान दर्ज किए। शुभम ने हमलावरों में से एक की पहचान चौहाला निवासी के रूप में की है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।