फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,jammu news,three snacher arrested

झपटमार गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
crime news,jammu news,three snacher arrested
जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने शहर में झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन शतिरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखों रुपये के गहने और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तालाब तिल्लो के रहने वाले शिवम कोहली ने 12 नवंबर, 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका आईफोन और सोने की चेन झपट ली। वह किसी काम के सिलसिले में जम्मू आया था। जब वह गांधी नगर इलाके में श्मशानघाट के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात लोगों ने उससे झपटमारी कर सामान छीन लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। एक टीम गठित की गई और कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान चंदनदीप सिंह निवासी त्रिकुटा नगर, अमनदीप सिंह निवासी सतवारी और विक्रमजीत सिंह निवासीर सतवारी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। निशानदेही पर पुलिस पास से मोबाइल फोन, दो तोले के गहने और दस हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली गई । इन लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वह और किन किन वारदातों में शामिल हैं। इंस्पेक्टर गुरनाम चौधरी का कहना है कि संभव है कि इन लोगों से कुछ और झपटमारी का सामान बरामद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed