{"_id":"5dbf27528ebc3e01542f9c5c","slug":"crime-news-jammu-news-jmu1964684194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर बदमाश कट्टा सहित काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर बदमाश कट्टा सहित काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले चल रहे हैं। पुलिस को उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार वह रणजीत सिंह उर्फ लूंगा गैंग से जुड़ा हुआ है।
बिश्नाह पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के गांव देवली में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। पुलिस को देखते वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मिथुन कुमार उर्फ दीपू पुत्र देवराज गांव फीदड़ के रूप में बताई। पुलिस ने बताया कि दीपू क्षेत्र के रणजीत सिंह उर्फ लूंगा गैंग से जुड़ा हुआ है। वह एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले चल रहे हैं। वह इस हथियार से वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। ब्यूरो
-----
महिला ने पति-पत्नी पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
बिश्नाह। महमूदपुर गांव में एक महिला ने गांव के ही एक पति-पत्नी पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है पीड़ित महिला प्रकाशो देवी पत्नी ध्याल चांद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी की गांव की एक महिला प्रतिमा देवी पत्नी अभिषेक कुमार उसके घर में घुस और बिना कोई कारण बताए ही मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ धारा- 452, 323 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ करने का मामला
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-आठ में महिला से छेड़छाड़ करने पर आरएस पुरा थाने में एक युवक के खिलाफ शियकायत कराई गई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने पड़ोस के ही ऋषि कुमार पर छेड़खानी करने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा-354, 323 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।