फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

सैन्य इलाके में कबाड़ी के पास आरटी शैल फटने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
crime news
कबाड़ी दुकान के पास जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : NOIDA
जम्मू। कालूचक के सैन्य क्षेत्र के पास एक कबाड़ की दुकान में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाके से सनसनी मच गई। धमाका होने से लोग भी दहशत में आ गए। सेना के जवानों ने भी पोजीशन ले ली। बाद में पता चला कि धमाका एक कबाड़ की दुकान में हुआ है। धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रमेश कुमार की कबाड़ की दुकान है। उसके पास इस्तेमाल हो चुका एक आर्टीलरी शेल आया हुआ था। यह शेल टैंक में इस्तेमाल होता है। इस्तेमाल शेल का कुछ हिस्सा कबाड़ी के पास पहुंचा था। शुक्रवार दिन को इस शेल को अन्य कबाड़ से अलग किया जा रहा था। हथोड़ी से जोर से प्रहार किया गया तो इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि विस्फोट से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो कबाड़ी से घटना के बारे जानकारी प्राप्त की। कबाड़ी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। वहीं इस तरह से रिहायशी इलाके में धमाका होने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed