{"_id":"5db0b79b8ebc3e017a212908","slug":"crime-news-jammu-news-jmu195857785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग की सुरक्षा को और मजबूत करें: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग की सुरक्षा को और मजबूत करें: डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को जम्मू संभाग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से बैठक की। वीरवार को होने वाले बीडीसी चुनाव की सुरक्षा, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थलों की सुरक्षा और ठंड के इंतजाम को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जरूरी आदेश दिए। पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक मेें जीओसी 26 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल शरद कपूर भी मौजूद रहे। आईजी मुकेश सिंह, दानेश राणा, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी के डीआईजी सहित आईटीबीपी, सीआईएसएफ सिक्योरिटी, खुफिया विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राज्य में आज होने वाले बीडीसी चुनाव की सुरक्षा को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीआईजी से डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। डीजी ने दरबार मूव को लेकर सचिवालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए कहा। 24 घंटे नाकों पर सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके। नाकों पर पर्याप्त मात्रा में नफरी रहनी चाहिए। सभी जिलों के मुख्य इलाकों में शहर की तरह की सुरक्षा बंदोबस्त करने के लिए कहा गया। सीसीटीवी पर जोर देते हुए कहा कि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी का इस्तेमाल होना जरूरी है। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में हमें काफी सफलता मिली है। हर एक आतंकी और उसका साथ देने वाली की संदिग्ध हरकतों को राडार पर रखें। सीमा पार से घुसपैठ पर बार्डर पर सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी डीजीपी ने अधिकारियों से चर्चा की।