{"_id":"5d8bcc2e8ebc3e0131499110","slug":"crime-news-jammu-news-jmu1939322142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर पुलिस ने चोरी के 15 वाहन बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखनूर पुलिस ने चोरी के 15 वाहन बरामद किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दिल्ली एनसीआर और देश के अन्य बड़े शहरों से महंगी कारें चोरी कर जम्मू कश्मीर में बेचने वाले गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार का मूल निवासी से चोरी किए गए 15 वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लग्जरी वाहन हैं। आरोपी ने यह वाहन दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर से चोरी किए थे। वहीं, गंग्याल पुलिस ने भी एक दर्जन वाहन बरामद किए हैं।
मैरा मंदरा के रहने वाले राज कुमार ने 17 सितंबर को पुलिस के पास बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान ताजुद्दीन उर्फ गुड्डु निवासी मेगवाल, रामनगर, बिहार को दबोचा। वह इस समय जम्मू के रानी तालाब इलाके में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह वाहन चोर है। उसने कई चोरियाें को अंजाम दिया है। चोरी के बाद वह वाहनों को बेच देता है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर चोरी के 15 वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों की कीमत दो करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। बरामद वाहनाें में तीन फार्च्यूनर कार, एक एक्सयूवी, चार इनोवा कारें, दो ब्रीजा कारें, तीन बलीनो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस ने इसका साथ देने वाले अखनूर के रहने वाले वरयाम चंद को भी पकड़ा है। उधर, गंग्याल पुलिस स्टेशन में भी एक दर्जन वाहनों के साथ चोरों को पकड़ा गया है।