फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

लाइनमैन की हत्या मामले में पूछताछ जारी

विज्ञापन
crime news
जम्मू। घरोटा इलाके में लाइनमैन की हत्या का मामला अभी अनसुलझा हुआ है। मरने से पहले लाइनमैन ने क्षेत्र के नंबरदार को कॉल कर बताया था कि हेमराज ने उसका गला काट दिया। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि इस बात में कितनी सच्चाई है। पुलिस ने फिलहाल हेमराज और उसके दो बेटों को हिरासत में रखा हुआ है। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

लाइनमैन सोमनाथ की शनिवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमनाथ की शनिवार को रिटायरमेंट पार्टी भी थी। पहले यह जानकारी आई थी कि सोमनाथ को घर से बुलाकर किसी ने मारा है। डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि बहुत से पहलू और कहानियां इस केस में सामने आई हैं। हम सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस केस की सच्चाई सामने आ जाएगी। कुछ पुरानी रंजिश भी इस मामले में शामिल हो सकती है। कई लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed