फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news,jammu news

विंग कमांडर पर छेड़खानी का आरोप, सतवारी में मामला दर्ज

विज्ञापन
crime news,jammu news
जम्मू। सतवारी एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात एक विंग कमांडर पर महिला स्क्वॉड्रन लीडर ने छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज करवाया है। सतवारी पुलिस थाने के एसएचओ निशांत गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

महिला अफसर ने शिकायत दी कि वह अक्तूबर, 2020 से जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है, उनके विंग कमांडर एम कृपाल ने उनके साथ छेड़छाड़ की है। आरोप है कि विंग कमांडर ने उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं। कई पार्टियों में बुलाया गया, यहां पर भी गलत हरकतें की गईं। पीड़िता ने बताया कि उनके पति की तैनाती लद्दाख में है और उनका डेढ़ साल का बच्चा है। उसने विंग कमांडर से लद्दाख जाने के लिए अवकाश मांगा, लेकिन कमांडर ने छुट्टी मंजूर नहीं की। महिला अफसर ने इस मामले में कोर्ट में भी याचिका दायक कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed