{"_id":"6ae3b6e1ecee62466507ad49","slug":"crime-news-jammu-news-c-385-1-ja11002-114780-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही जांच टीम, दो और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही जांच टीम, दो और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोप में घिरे एसआई की बढ़ी मुश्किल
- कार्रवाई, जांच, मामले में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने व अन्य युवतियों को एसपीओ भर्ती का झांसा देकर अनुचित बातचीत करने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर चमन लाल के मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है। जांच टीम शिकायत से जुड़े सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों और कॉल डिटेल की भी पड़ताल कर रही है। कोशिश यही है कि आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों को गंभीरता से परखा जाए और पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाए। इस मामले में दो और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। तबादले के बदले महिला को होटल बुलाने के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेकिन कार्रवाई, जांच, मामले में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों के बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की कोशिश है कि दरबार मूव से पहले ही जांच पूरी कर कार्रवाई को पुख्ता कर दिया जाए, जिससे कि कार्रवाई का दायरा आगे न बढ़ सके।
पीड़िता ने जम्मू के आईजीपी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि तबादले में मदद करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया। होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है। ऐसे में जांच टीम ने संबंधित एप से डेटा रिकवर का प्रयास किया है। एप की टेक्निकल टीम से भी सहयोग मांगा गया है, जिससे कि पता चल सके कि तबादले के बदले महिला को होटल में बुलाने की बातचीत कैसे, कहां से और किस ओर से शुरू हुई। पुलिस हर बिंदु की पड़ताल करके जांच को आगे बढ़ा रही है।
-- -- -
आज पढ़िए
रतन लाल ने किस होटल में बुलाया...क्या बात की
आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि एसआई रतन लाल ने महिला को किस होटल में बुलाया और उससे क्या-क्या बात की। किस तरह से तबादले के नाम पर अनैतिक संबंध का दबाव बनाया।