फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: दिल्ली में था परिवार, घर से गहनों से लेकर चम्मच तक समेट ले गए चोर

विज्ञापन
crime news
कच्ची छावनी में घर में चोरी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। कच्ची छावनी के नारायणा मोहल्ले में बंद पड़े एक घर से चोर सोने के गहनों से लेकर चम्मच तक समेट ले गए। परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। घर का एक दरवाजा खुला होने पर मोहल्ले के लोगों को वारदात का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार की सदस्य दीपिका के अनुसार परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहते हैं। देखरेख के लिए समय-समय पर जम्मू आते रहते हैं। किसी काम की वजह से जून महीने से जम्मू नहीं आ पाए थे। मोहल्ले वालों ने घर का एक दरवाजा खुला देखने के बाद फोन कर बताया कि घर में कोई है। इस पर उनसे कहा कि मोबाइल से फोटो खींच कर भेजें। जब वे खिड़की से फोटो खींचने लगे तो किसी नेे अंदर से पर्दा आगे कर दिया। इस पर घर में किसी के होने का शक हुआ। लोगों ने एक खिड़की से भीतर झांका तो पाया कि सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

दीपिका ने बताया कि घर के हर कमरे से चोरी हुई है। घर में कपड़ों के अलावा खाने के सामान के पैकेट भी बिखरे हैं। इससे आशंका है कि वारदात को एक-दो दिन में नहीं बल्कि कई दिनों से अंजाम दिया जा रहा था। घर में लगभग 55 हजार रुपये भी थे जो चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोने के गहने, चांदी के सिक्के, मोटर, इनवर्टर, जरूरी दस्तावेज, रसोई का सामान चोरी हुआ है। यहां तक कि चम्मच भी नहीं छोड़ा है। परिवार की सदस्य लवणया ने बताया कि लॉकर टूटे हुए हैं। काफी सामान चोरी हुआ है।
पक्का डंगा थाना प्रभारी राकेश मैंगी के अनुसार पुलिस ने मौके पर जाकर सुबूत एकत्र किए हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed