{"_id":"688e72b52e4b95959f04de11","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-lko1027-676373-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हैंडलर से व्हाटसएप कॉल पर ही बात करता था गाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हैंडलर से व्हाटसएप कॉल पर ही बात करता था गाजी
विज्ञापन
आतंकी मददगार ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर विभिन्न नाकों पर पुलिस को चकमा देने के लिए खरीदी थी हरियाणा नंबर की कार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा में हथियारों के साथ गिरफ्तार आतंकी मददगार अजान हमीद गाजी से संयुक्त जांच केंद्र (जीआईसी) में पूछताछ जारी है। हालांकि, वह बार-बार बयान बदलकर मामले की जांच को उलझाने की कोशिश कर रहा है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गाजी कश्मीर के कमरबाड़ी का रहने वाला गाजी अपने हैंडलर के साथ ज्यादातर बात व्हाट्सएप कॉलिंग से ही करता था। यह सब इसलिए करता था, ताकि पकड़े जाने पर कुछ पता न चल सके। पूछताछ में यह भी पता चला है कि गाजी ने जानबूझकर हरियाणा के नंबर की कार ली थी, ताकि आने-जाने में उसे दिक्कत न हो। यह कार उसने दो वर्ष पहले ही खरीदी थी। वह एक कुरियर के तौर पर काम करता था। जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू कई बार आता-जाता था, क्योंकि जम्मू से लेकर कश्मीर तक जम्मू-कश्मीर के नंबर वाले वाहनों की जांच ज्यादा होती है, इसलिए गाजी ने हरियाणा नंबर की कार ली, ताकि पुलिस नाके पर समझा जाए की कोई टूरिस्ट वाहन है।