{"_id":"67eda8411c10ba6f08066316","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-lko1021-580147-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोली से घायल हिमालयन आईबेक्स को बचाया, चार शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोली से घायल हिमालयन आईबेक्स को बचाया, चार शिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के एक दूरदराज इलाके से बंदूक की गोली से घायल एक हिमालयन आईबेक्स को पुलिस ने बचाया। चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह अभियान 28 मार्च को वन्यजीव विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। हिमालयन आईबेक्स भारत की सबसे बड़ी जंगली बकरी है।
खालत्से के एसएचओ जामयांग नामगियाल के मुताबिक 28 मार्च को लेह शहर से लगभग 140 किलोमीटर दूर कांजी गांव में त्सिबस्कयांगचन के पास शिकारियों ने हिमालयन आईबेक्स को गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान चार शिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया और हथियार बरामद किया गया। आइबेक्स को लेह स्थानांतरित कर दिया गया है और वहां उसका इलाज चल रहा है।
नामगियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में हागनिस गांव के अब्दुल हुसैन और मोहम्मद अकबर, शकर के मोहम्मद अली और चिकटन के नजीर अली शामिल हैं। हुसैन की 315 बोर की बंदूक के अलावा, एक चॉपिंग बोर्ड, फर, कई चाकू और कुछ सूखा मांस जब्त किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एजेंसी