फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: 500 ग्राम हेरोइन समेत अंतरराज्यीय तस्कर काबू

विज्ञापन
crime news
एनटीएफ की ओर‌ से पकड़ा गया अंतरराज्य नशा तस्कर स्रोत एएनटीएफ
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जम्मू में की कार्रवाई
विज्ञापन


जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली है। एक विशेष सूचना के आधार पर पर अंतरराज्यीय तस्कर को जम्मू से गिरफ्तार कर उससे करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक बड़े गिरोह का हिस्सा है जो दिल्ली और अन्य राज्यों से नशा लाकर जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पेडलर्स को सप्लाई करता था।
एनटीएफ के प्रवक्ता के अनुसार गुप्त सूचना के बाद टीम ने संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी थी। इसके बाद मौका मिलते ही उसे रणनीतिक तरीके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद परवेज निवासी जाफराबाद दिल्ली के रूप में हुई है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जांच जारी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और तस्करी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एनटीएफ अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। प्रवक्ता ने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम जारी है। इस तरह के अंतरराज्यीय नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed