फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: जाली नोटों की जांच से 19.37 करोड़ की कोकीन और आरोपी तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
crime news
सांबा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
विज्ञापन




आरोपी दिल मोहम्मद पेशे से चालक है, बाड़ी ब्राह्मणा में एक फैक्टरी के गैरेज में छिपा रखी थी नशे की खेप

संवाद न्यूज एजेंसी



सांबा। जाली नोटों की शिकायत की जांच ने सांबा पुलिस को कोकीन की बड़ी खेप और आरोपी दिल मोहम्मद तक पहुंचा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा की जिंदल कोको फैक्टरी के गैरेज में छिपाकर रखी 1937.80 ग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की बाजार कीमत करीब 19.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी दिल मोहम्मद पेशे से चालक है और लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था।

3 फरवरी को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जम्मू के डिगियाना आश्रम निवासी दिल मोहम्मद ने बैंक में 9000 रुपये के जाली नोट जमा कराए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी के बैंक खातों की छानबीन की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी के खातों में जम्मू-कश्मीर बैंक में करीब 18 लाख रुपये और पीएनबी में लगभग 2.40 लाख रुपये जमा पाए गए। एक चालक के खाते में इतनी बड़ी रकम को लेकर पुलिस का शक और गहरा गया।
विज्ञापन




एसआईटी गठित कर शुरू की गई जांच

एसएसपी सांबा वीरेंदर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा प्रदीप सेन की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। लगातार पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने लंबे समय से कोकीन की तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फैक्टरी के गैरेज से दो पैकेट कोकीन बरामद किए गए। आरोपी ने इन्हें कार्डबोर्ड में सेलो टेप से लपेटकर छिपाया था। एसएसपी के अनुसार कोकीन की बरामदगी जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता है। आरोपी के संपर्कों और सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है बल्कि इसके तार अन्य जिलों और राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed