{"_id":"6aab0958ee4e55bb8900f31d","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-1015085-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजाब से जम्मू पहुंचा 1.50 लाख \nका 600 किलो पनीर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजाब से जम्मू पहुंचा 1.50 लाख का 600 किलो पनीर जब्त
विज्ञापन
- स्लीपर बस में बिना पर्याप्त तापमान नियंत्रण के ले जाया जा रहा था, 20 कार्टन मिले
- सप्लायर और माल लेने वाले की जानकारी नहीं थी, नमूना जांच के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पंजाब से स्लीपर बस में बीते मंगलवार जम्मू लाया जा रहा करीब 600 किलो पनीर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने जब्त किया है। करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की इस खेप को बाद में जम्मू नगर निगम के निर्धारित डंपिंग यार्ड में नष्ट कर दिया गया। पनीर को पर्याप्त तापमान नियंत्रण के बिना ले जाया जा रहा था। सप्लायर और माल लेने वाले की जरूरी जानकारी भी नहीं थी।
विशेष सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पंजाब से आ रही स्लीपर बस को रोका। जांच के दौरान बस में पनीर के करीब 20 कार्टन मिले। टीम ने पूरी खेप जब्त करने के साथ पनीर का कानूनी नमूना भी लिया। इसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। एफडीए के अनुसार, पनीर जल्दी खराब होने वाला खाद्य पदार्थ है। जिस तरह से इसे ले जाया जा रहा था, उसे देखते हुए करीब 600 किलो पनीर को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया।
स्टेट ड्रग कंट्रोलर राजेश कुमार एफडीए ने खाद्य साफ किया है कि पनीर जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की ढुलाई में तापमान, साफ-सफाई और लेबल से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। माल कहां से आया और किसे भेजा जा रहा है, इसकी जानकारी भी उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना 104 हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।