{"_id":"6611bdb716e4720fd408f3c7","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-335669-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गैर-स्थानीय नागरिक का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गैर-स्थानीय नागरिक का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीनगर की हजरतबल दरगाह पर नमाज के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का वीडियो वायरल
- नौहट्टा के निवासी अनायत मुंतजिर के घर पर नौकर का काम करता है हरियाणा का संदीप
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को जुमातुल विदा के मौके पर श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह पर एक गैर स्थानीय नागरिक का जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर एफआईआर दर्ज की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया (फेसबुक) पर वायरल हो रहा है।
एफआईआर में लिखा गया है, वीडियो में हरियाणा के रहने वाले संदीप नाम के एक व्यक्ति को दरगाह पर शुक्रवार को नमाज के दौरान धर्म परिवर्तित कराते हुए दिखाया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप को नौहट्टा निवासी अनायत मुंतजिर द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया गया, जो उसके घर पर नौकर का काम करता है। एफआईआर के अनुसार, अनायत संदीप को हजरतबल दरगाह पर ले गया, जहां उसने संदीप को धर्म परिवर्तन करने के लिए सामूहिक प्रार्थना के दौरान कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। एक अधिकारी ने बताया कि एफआईआर संख्या 55/2024 भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना नगीन में मामला दर्ज किया गया है। एसआई रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, मामले को सुलझाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए तहकीकात की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो को भी पुलिस ने हटाने के लिए कहा है, ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों।