फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Cheating on name of job case: 67 lakhs looted pretending to be colonel charge sheet filed

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: कर्नल बनकर ऐंठे 67 लाख, महिला समेत पांच के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM IST
सार

सैन्य कर्नल बनकर एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir Cheating on name of job case: 67 lakhs looted pretending to be colonel charge sheet filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू में सैन्य कर्नल बनकर एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया गया है। 2019 में क्राइम ब्रांच के पास मामले की जांच आई थी। इस पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

विज्ञापन


आरोपियों में कोट भलवाल जम्मू का रहने वाला कुलबिंदर सिंह, सुनील सिंह उर्फ रिक्की, लोवर बरनाई का रहने वाला विशाल भगत, कठुआ के मड़ीन का प्रेम पाल और कोट भलवाल की निवासी बिंधिया भाऊ शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झिड़ी के रहने वाले मोहिंदर कुमार ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दी थी। बताया कि कुलबिंदर ने नौकरी दिलाने के नाम पर 67 लाख रुपये लिए हैं, जबकि उसे सेना से बाहर निकाला हुआ है। वह फर्जी नियुक्ति पत्र तक देता है। एमईएस में नाैकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो क्राइम ब्रांच ने पाया कि वह इस तरह के कृत्य में शामिल है। जिसके साथ कुछ और लोग भी हैं। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने उक्त आरोपियों की पहचान कर इनके खिलाफ जांच की और अब वीरवार को अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed