{"_id":"64ab1c5e56dd7e7be40ec066","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-157908-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुख्यात बदमाश तेजिंदर उर्फ जिंदा गिरफ्तार, 10 से ज्यादा मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुख्यात बदमाश तेजिंदर उर्फ जिंदा गिरफ्तार, 10 से ज्यादा मामले दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती नगर चौथे पुल पर पुलिसकर्मी की एके 47 छीन कर भागा था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भगवती नगर के चौथे पुल पर पुलिस कर्मी से एके 47 छीनकर भागने वाले कुख्यात आरोपी को सतवारी पुलिस ने दबोच लिया है। मीरां साहिब के वार्ड-2 का रहने वाला तेजिंदर सिंह उर्फ जिंदा छह महीनों से फरार था। जिंदा पर विभिन्न थानों में मारपीट, जानलेवा हमला करने, नशा तस्करी, तेजधार हथियारों, पिस्टल के इस्तेमाल आदि के 10 मामले दर्ज हैं। कई महीनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात इसे जम्मू से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार इसी वर्ष फरवरी में बेलीचराना पुलिस चौकी के अधीन भगवती नगर चौथे पुल के पास पुलिस कर्मियों ने एक कार को रोका। तभी कार से उतरे लोगों में से एक ने बहसबाजी की और पुलिकर्मियों से मारपीट की। यहां तक कि वह एक पुलिस कर्मी की एके 47 लेकर फरार हो गया। हालांकि कुछ दूरी पर जाने के बाद ही उसने इसे फेंक दिया। जब पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया। शनिवार को पुख्ता जानकारी पर इसे दबोच लिया गया। मीरां साहिब थाने में भी आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पीएसए लगाने की तैयारी है, क्योंकि इसके ऊपर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांटेड था।