{"_id":"64249f589f26c2d656073f04","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1006-80750-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बुजुर्ग की हत्यारोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज होने पर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बुजुर्ग की हत्यारोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज होने पर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहीदी चौक में बुजुर्ग की हत्या मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो मृतक का जानकार था और कांग्रेस कार्यालय के पास एक सब्जी की दुकान पर काम करता था। हालांकि मौजूदा समय में वह एक सर्विस सेंटर में काम करता है। हत्या करने की वजह गाली-गलौज के बाद बहस होना बताया जा रहा है। आरोपी माेहम्मद रमजान शहीदी चौक का रहने वाला है जो मरने वाले बुजुर्ग के घर की दूसरी तरफ गली में रहता है। बता दें कि कांग्रेस कार्यालय में काम करने वाले 85 साल के रोहित कुमार की तीन दिन पहले ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। मोहम्मद रमजान को पुलिस ने पहले दिन ही हिरासत में लिया था। इसी ने पूछताछ में कबूल किया कि हत्या उसने की है। रमजान ने पुलिस को बताया कि रोहित और वह दोनों नगर निगम की बेसमेंट में बैठे हुए थे। यहां बातों-बातों में रोहित कुमार ने गाली निकाल दी। इसके बाद उसने रोहित कुमार को धक्का दिया और इसे रोहित ने फिर गाली निकाली। इसके बाद उसने गुस्से में आकर ईंट मार दी। बताया कि मौका-ए वारदात के दिन वह और रोहित दोनों ही थे। उसने अकेले ही हत्या को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां भाग गया। डीएसपी सुनील केसर का कहना है कि मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया है।
आरोपी की पत्नी भी नहीं रहती साथ
जानकारी के अनुसार आरोपी मोहम्मद रमजान पहले कांग्रेस कार्यालय के पास एक सब्जी की दुकान पर काम करता था। यहां उसने काम छोड़ दिया। इसके बाद वह एक सर्विस सेंटर में काम करता था, यहां से भी उसने छोड़ दिया। यहां तक कि उसकी पत्नी भी साथ नहीं रहती।
अकेला हत्या नहीं कर सकता रमजान
मृतक रोहित कुमार के परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी उन्हें सिर्फ इतना ही बताया है कि हत्यारोपी पकड़ा गया है। वह लोग भी हत्याआरोपी को जानते हैं। इसलिए हमें लगता है कि अकेला वह हत्या नहीं कर सकता। इस मामले में कुछ और लोग भी होने की आशंका है। इसलिए पुलिस सबका पता लगाए।