फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: उदय हत्याकांड में दोस्त भी गिरफ्तार, आधा दर्जन युवकों से पूछताछ

विज्ञापन
crime news
दोमाना। कानाचक के गांव सहारन में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में मृतक उदय सिंह का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके पहले डाॅक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस मामले में पुलिस ने उदय सिंह के दोस्त साहिल सिंह को भी गिरफ्तार किया है। साहिल के अलावा पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मौका-ए वारदात के पास रहने वाले कुछ लोगों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे उदय का शव उसके घर घो मन्हासा में लाया गया। शव के घर पहुंचते ही उदय की मां ने उसका माथा चूमा। बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर साढ़े तीन बजे अखनूर चिनाब दरिया के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उदय को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। चचेरे भाई सिद्धार्थ सिंह ने उदय की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह सहारन गांव में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि हत्यारोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गुट पुरानी रंजिश का समझौता करने पहुंचे थे। वंश सिंह उदय का दोस्त है। मंगलवार सुबह वंश ने उदय को फोन कर बुलाया कि सुमित शर्मा और उसके कुछ साथी समझौता करना चाहते हैं। इसलिए वह वहां पहुंचे। जिस वक्त उदय को फोन किया तब वह जिम में था। इसके बाद उदय जिम से घर आया। वह अपने गांव के ही एक अन्य दोस्त साहिल को लेकर मौके पर पहुंचा। तो देखा कि उसके दोस्त के साथ सुमित की बहस हो रही है। इसी बहसबाजी में उदय पर सुमित शर्मा ने छोटे त्रिशूल से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उदय परिवार का इकलौता बेटा था। इस मामले में अब तक तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले का मुख्य आरोपी सुमित शर्मा पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सुमित मशीन दोमाना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सुमित ने उदय की हत्या की है। पुलिस ने सुमित सहित अन्य पर आईपीसी 302 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सुमित के साथी गंगोचक निवासी तरसेम लाल उर्फ बबलू और उदय के साथी वंश सिंह और साहिल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के दौरान आसपास रहने वाले लोगों को भी थाने में बुलाकर पूछताछ की। मंगलवार देर रात भी पुलिस ने उदय के साथ गए उसके पड़ोसी युवक साहिल सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों को भी पूछताछ के लिए पुलिस थाने में बुलाया गया है। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। आरोपी युवक सुमित शर्मा अभी पुलिस की निगरानी में पंजाब के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसको पुलिस थाने में लाया जाएगा। उसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
राहुल चाढ़क, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed