{"_id":"66b6cd31644d08f0fb068bf8","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1006-417852-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू बस स्टैंड से 32 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू बस स्टैंड से 32 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-करोड़ों रुपये की हेरोइन की खेप पाकिस्तान बाॅर्डर से आने का शक, तस्कर पंजाब का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड से 32 किलो हेरोइन के साथ पंजाब के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। हेरोइन के पाकिस्तान से आपूर्ति किए जाने की आशंका है। पुलिस ने हेरोइन की कीमत करीब 33 करोड़ रुपये बताई है।
एडीजीपी (जम्मू )आनंद जैन का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अखनूर से इसे लेकर आया है, लेकिन अखनूर में किससे और कहां इसे लिया, ये नहीं बता रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग अखनूर की तरफ से जम्मू बस स्टैंड आ रहे हैं। इसके आधार पर वहां एक विशेष नाका लगाया गया। पुलिस ने बैग के साथ आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका। उसकी तलाशी ली गई तो 32 किलो हेरोइन के 22 पैकेट मिले। तस्कर पंजाब का रहने वाला है, लेकिन अभी वह कुछ नहीं बता रहा। मामले में बाकी के तथ्य जांच का विषय हैं। इसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं। कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। हेरोइन पाकिस्तान बार्डर से आई, इसका नारको आतंकवाद से कोई संबंध है कि नहीं, यह सभी चीजें अभी जांच का विषय हैं।
-- -- --
तस्कर के नाबालिग होने का शक
सूत्रों के अनुसार, नशा तस्कर नाबालिग भी हो सकता है। यदि ऐसा है तो यह नशा तस्करों का एक नया पैंतरा हो सकता है, क्याेंकि नाबालिग को ऐसे कृत्य में जमानत लेने और अन्य कार्रवाइयों से छूट मिलने की संभावना रहती है। इस आशंका पर एडीजीपी का ने कहा, ये अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
-- -- --
तस्करों की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
एडीजीपी का कहना है कि नशा तस्करों की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू संभाग में नशा तस्करों की करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। पुंछ में 40 लाख, राजोरी में चार करोड़, कठुआ में 70 लाख, सांबा में एक करोड़, रियासी में 24 लाख, जम्मू में आठ करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं।