{"_id":"686ed4fde45c82b2f7043a94","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1003-656435-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में पांच ई-रिक्शा और एक मेटाडोर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में पांच ई-रिक्शा और एक मेटाडोर जब्त
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की जांच करते एआरटीओ विपिन सिंह चाड़क।
सड़कों पर बिना दस्तावेज के दौड़ रहे सैकड़ों वाहन, आरटीओ कार्यालय ने की सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ आरटीओ कार्यालय का अभियान जारी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को कई टीमों ने 270 वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इसमें 33 वाहनों को ई-चालान और 74200 रुपये जुर्माना किया गया। जबकि छह वाहन जब्त किए गए। इसमें पांच ई-रिक्शा और एक मेटाडोर थी।
यातायात आयुक्त विशेष महाजन और आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह के निर्देश पर शहर के अलग अलग स्थानों पर रोजाना वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, गांधीनगर, वेयर हाउस, भगवती नगर सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन में कई ओवरलोडिंग करके चल रहे हैं। कइयों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं। कई बिना दस्तावेज और फिटनेस के सड़कों पर वाहनों को दौड़ा रहे हैं, जो संबंधित वाहन की सवारियों के साथ अन्य लोगों के लिए भी खतरा है। एआरटीओ विपिन सिंह चाड़क ने कहा कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। अमरनाथ यात्रा के दौरान खासतौर पर ई रिक्शा वालों से अधिक किराया लेने की शिकायतें आ रही हैं, जिसकी कड़ाई से निगरानी की जा रही हैं। उन्होंने अपील की कि यात्रियों को भी सजग होकर अधिक किराये के मामले में हेल्पलाइन पर शिकायत करनी चाहिए। आरटीओ कार्यालय की टीम में जगनदीप सिंह, अमनीश शर्मा, तरणजोत सिंह शामिल रहे।