{"_id":"67826072bc45fbd3b40770ab","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1003-520772-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियारों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-क्रालपोरा इलाके के टीपी जंगल में छिपाकर रखे थे हथियार
-सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां के जंगल में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश कर हथियारों और गोला बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की समय पर कार्रवाई से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने विशेष सूचना के आधार पर क्रालपोरा इलाके के टीपी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। तीन दिन तक चले व्यापक अभियान के दौरान जंगल के बीच एक आतंकी ठिकाना मिला। आतंकियों ने यहां हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा था। बरामद हथियारों में एक पिस्तौल, पिस्तौल की मैगजीन, आठ राउंड, पांच ग्रेनेड और एके-47 के 270 राउंड शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने यूबीजीएल शेल, मैप, कंपास और कुछ दवाइयां भी बरामद की हैं। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में सेना की 7 पैरा एसएफ (स्पेशल फोर्स), बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) शामिल था।
-- -- -- --
दो दिन पहले कुलगाम में पकड़े गए थे हथियार
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार आतंकी मददगारों पर भी शिकंजा कस रहे हैं। सुरक्षाबलों ने वीरवार को कुलगाम में तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था। इनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। दोनों मददगार लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े हुए थे। तीनों आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रचने से पहले ही पकड़ लिए गए थे। वहीं, वीरवार को राजोरी के मंजाकोट में एक आतंकी हैंडलर की दो कनाल एक मरला जमीन कुर्क की गई थी।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन