फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

Jammu News: परेड महिला काॅलेज में एसीबी की दबिश, दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
crime news
कोविड में प्रवेश के लिए घोटाले की शिकायत पर हुई कार्रवाई, खंगाला रिकाॅर्ड
विज्ञापन

काॅलेज प्रशासन बोला- मांगे गए रिकार्ड को करवा रहे उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जम्मू की टीम ने महिला काॅलेज परेड में दबिश दी है। इस दौरान पिछले कुछ वर्षों में कॉलेज के प्रवेश और स्टॉक रिकॉर्ड से संबंधित कई दस्तावेज की जांच के साथ ही कई दस्तावेज जब्त कर लिए। यह कार्रवाई कोविड के दौरान प्रवेश में घोटाला होने की शिकायत पर हुई है।
शिकायत में बताया गया कि कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2019 और 2020 में प्रवेश को आउटसोर्स किया था। कॉलेज प्रशासन द्वारा नियुक्त एजेंट ने लगभग 5500 छात्रों से 28000 रुपये से 32000 रुपये तक की ऑनलाइन फीस वसूली। विक्रेता ने ये राशि काॅलेज प्रशासन को दी तो सही, लेकिन किस्तों में।
विज्ञापन

आरोप है कि वह लंबे समय तक इसका ब्याज खाता रहा। सूत्रों का कहना है कि काॅलेज के ही एक प्रोफेसर ने एसीबी के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। एसीबी की ये कार्रवाई दो दिन पहले की बताई जा रही है। कॉलेज पहुंचते ही टीम ने रिकार्ड खंगाला। कुछ रिकाॅर्ड काॅलेज से दोबारा मांगा गया है। काॅलेज के कई कर्मियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के समय मौजूद लोगों की जानकारी मांगी है। क्योंकि, तब से लेकर अब तक कई कर्मचारी काॅलेज से ट्रांसफर भी हुए हैं। एसीबी के निदेशक शक्ति पाठक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि काॅलेज में एसीबी ने दबिश दी थी। कुछ रिकाॅर्ड जब्त किया गया है, जिसकी स्क्रूटनी की जा रही है।

काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. रविंदर टिक्कू का कहना है कि हमसे कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं, जिन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं। आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ही जानकारी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed