फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime news

लेंटर खोलते दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
crime news
जम्मू। घर के निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर लेंटर खोलते समय मलबेे में दब गए। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहर के अपर रूप नगर में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर लेंटर खोल रहे थे। इस दौरान लेंटर के साथ ही दोनों मजदूर नीचे आ गिरे और मलबेे में दब गए। हादसे के वक्त दो और मजदूर काम कर रहे थे, जो चपेट में आने से बच गए। बताया जा रहा है कि लेंटर अभी सही तरह से सेट नहीं हुआ था। लेकिन ठेकेदार ने पहले ही इसे खोलने के लिए मजदूरों को लगा दिया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ 304 आईपीसी के तहत लापरवाही से काम करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले ठेकेदार हरि राम ने एक घर में निर्माण कार्य का ठेका लिया था। घर में एक कमरे की छत का लेंटर खोलने के लिए उसने मजदूरों को लगाया था। बुधवार दोपहर जब मजदूर लेंटर खोलने लगे, तो अचानक लेंटर नीचे आ गिरा और दोनों मजदूर मलबेे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी ठाकुर सिंह की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर राम सिंह गंभीर घायल हो गया। मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। जानीपुर थाना प्रभारी विजय सरमाल का कहना है कि काम करते वक्त यह हादसा हुआ है। ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पेड़ से गिरने से मजदूर घायल
जम्मू। बठिंडी स्थित पाली हिल इस्टेट में काम करते समय एक मजदूर पेड़ से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुधाई राम उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। इस समय वह नरवाल में रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह पेड़ पर चढ़कर कुछ काम कर रहा था। तभी वह नीचे गिर गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
सड़क हादसे में दो जख्मी
जम्मू। नगरोटा में बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इनमें रवि कुमार निवासी बन नगरोटा और अंकुश निवासी बन नगरोटा शामिल हैं। हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों को जीएमसी पहुंचाया गया। ब्यूरो
वाहन की टक्कर से महिला की गई जान
जम्मू। गांधी नगर महिला कॉलेज के पास से बुधवार को वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के शव को जीएमसी में रखा गया है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मौके पर महिला के पास से एक लिफाफा मिला, जिसमें कुछ कपड़े थे। लेकिन पहचान संबंधी कोई चीज नहीं मिला।
पुलिस कालेज और आसपास के सीसीटीवी की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन सवार का पता लगाने में जुटी है। उक्त महिला की तस्वीर सभी पुलिस स्टेशन में भेजी गई है, ताकि पहचान हो सके।
कार चालक ने पुलिस के क्यूआरटी वाहन को मारी टक्कर
जम्मू। शहर के ज्यूल स्थित रूटीन ड्यूटी के लिए खड़े पुलिस के क्यूआरटी वजरा वाहन को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हालांकि बाद में कार चालक और पुलिस के बीच समझौता हो गया। इसे लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगत सिंह निवासी बनतालाब अपनी कार नंबर जेके02बीसी 0141 से जा रहे थे। तभी ज्यूल पुल के नीचे खड़ी पुलिस की क्यूआरटी वाहन को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में उक्त युवक ने पुलिस के वाहन की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed