{"_id":"5d6ebf3a8ebc3e01376a7fea","slug":"crime-news-jammu-city-news-jmu1925028139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकर्मी की गिरफ्तारी पर आरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकर्मी की गिरफ्तारी पर आरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एआरटीओ सांबा कार्यालय के क्लर्क जोगेंद्र शर्मा की गिरफ्तारी के विरोध में आरटीओ कार्यालय जम्मू में कामकाज पूरी तरह ठप रखा और रिहाई की मांग की। प्रदर्शन में आरटीओ कठुआ, एआरटीओ सांबा सहित अन्य कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए। चेतावनी दी कि रिहाई तक हड़ताल जारी रहेगी। दरअसल गांधीनगर पुलिस ने चोरी हुई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में जोगेंद्र शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
ऑल ट्रांसपोर्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितिन पंडो ने कहा कि बिना अधिकारियों से संपर्क और बिना जांच के पुलिस द्वरा गिरफ्तार करना उचित नहीं है। चोरी की गाड़ी पर नंबर प्लेट लगाने का मामला चार साल पुराना है। अगर कर्मचारी ने फाइल पर साइन किए हैं तो इसका मतलब यह नही है कि वह इसके लिए जिम्मेवार है। फाइल आरटीओ और एआरटीओ से पास से भी होकर जाती है। नितिन पंडो ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ हमारा विरोध है। हमारे अधिकारियों का सहयोग भी हमें नहीं मिल रहा। ऐसे में बिना रिहाई के काम पर लौटने का सवाल ही नही है।
कामकाज ठप होने से परेशान हुए लोग
मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में कामकाज नहीं होने से आम लोग काफी प्रभावित हुए। लोगों का वाहनों से संबंधित काम नहीं हो पाया। आरटीओ कार्यालय में कार के कागज ट्रांसफर करने आए संजय ने बताया कि काम नहीं होने से काफी परेशानी हुई है। अन्य लोगों का कहना था कि पता नहीं कब अगली डेट मिलेगी। महीनों से गाड़ियाें को ट्रांसफर और आरसी से जुड़े काम अटके पड़े हैं। अगर कुछ और दिन हड़ताल रही तो काफी परेशानी होगी।