{"_id":"68a2425ef80ec9150406d600","slug":"crime-news-akhnoor-news-c-290-1-pgl1001-101099-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीमेंट की दुकान पर मजदूर से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीमेंट की दुकान पर मजदूर से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां पुलिस चौकी के अधीन के गांव जड़ में सीमेंट की दुकान पर काम करने वाले मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद है।
दुकान मालिक राजू शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे दुकान पर काम करने वाले मजदूर अर्जुन भगत निवासी जड़ के साथ दो सगे भाई गुरविंदर पाल सिंह और विरेंद्र सिंह निवासी जड़ ने दुकान के भीतर आकर मारपीट की। उसे घसीटते हुए ले गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। राजू शर्मा ने बताया कि हमलवरों के साथ गुरविंदर की पत्नी भी थी। पुलिस ने एक युवक गुरविंदर पाल सिंह को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। राजू शर्मा ने बताया कि मारपीट करने आए युवक दुकान पर से 60 हजार रुपये नकदी भी ले गए।
उन्होंने मेरा फोन भी तोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले युवकों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।