फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime,jammu news,one arrest,beaten case

महिला वकील पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
crime,jammu news,one arrest,beaten case
जम्मू। गांधीनगर क्षेत्र में महिला वकील पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप सिंह जम्मू का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूत्रों की मदद से पुलिस ने उसे जम्मू में दबोचा है। गांधीनगर क्षेत्र में वीरवार रात अपने घर के बाहर सैर कर रही वकील सुरिंदर कौर पर आरोपी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, हाथ फ्रेक्चर होने के साथ कंधे पर भी चोट लगने पर घायल वकील को जीएमसी में भर्ती करवाया गया। हमले के विरोध में शुक्रवार को हाईकोर्ट में वकीलों ने प्रदर्शन कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी, साथ ही चेतावनी दी कि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदर्शन तेज कर देंगे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर पुलिस थाने में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-------
आरोपी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
जम्मू। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरिंद्र कौर पर हमले की अधिवक्ता मोनिका गुंप्ता ने निंदा की है। उन्होंने पनामा चौक में प्रेस वार्ता में कहा कि अधिवक्ता हमले में बाल बाल बची है। इस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
दामाद और समधन की हत्या मामले
में एसआईटी की छानबीन जारी
जम्मू। संजय नगर एक्सटेंशन में बेटी के ससुराल में जमाई और समधन की हत्या मामले में आरोपी हेडकांस्टेबल से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। अभी तक वारदात का कारण दोनों परिवारों में अनबन ही पुलिस बता रही है। इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है। कमेटी जांच कर रही है। अभी तक कमेटी ने रिपोर्ट नहीं सौंपी है। वहीं, वारदात से संबंधित सुबूत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी खंगाले गए हैं। एसएचओ गांधीनगर भरत सिंह ने कहा कि मामले में जांच जारी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed