{"_id":"607b3d778ebc3ecbe129835d","slug":"crime-jammu-news-jmu233686385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खनन करने पर 16 ट्रैक्टर सीज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खनन करने पर 16 ट्रैक्टर सीज किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पुलिस की ओर से खनन के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने निक्की तवी में खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली चालकों के खिलाफ अभियान चला 16 ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया। जो निक्की तवी में खनन कर रेत, बजरी आदि भरने के लिए पहुंचे थे।
एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने बताया कि खनन विभाग की ओर से सक्रिय लोगों द्वारा कोर्ट के निर्देश की अवमानना करने पर मिली जानकारी के बाद पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को जारी रखते हुए अवैध रूप से खनन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निक्की तवी व बिलोल के साथ सटे पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अवैध रूप से खनन करने पर अगर कोई जानकारी मिले तो संबंधित पुलिस पोस्ट या थाने में अवगत कराएं, ताकि कार्रवाई की जाए।
एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, मीरां साहिब सुल्तान मिर्जा, अरनिया थाना प्रभारी हरजीत सिंह भी मौजूद थे।